रविवार, 24 अप्रैल 2011

आत्म विद्रोह

ना भूख हैं इस तन को ,
ना नींद ,न मुस्कुराहट ,न गम
ना प्यास हाँ इस तन को 
 कोई अभिलाषा नहीं ,
अपने को यूँ तिल -तिल जलाना ही  नव- सृजन  हैं 
 सबको माफ़ करदिया हैं मेने 
 कोई अच्छा ,नहीं कोई बुरा नहीं 
न कोई अपना हैं , न पराया 
न स्नेह , न अलगाव 
अब तो बस जो कुछ हैं वो हैं 
मेरा मौन समर्पण 
प्रभु तुम और में आमने सामने हैं 
अपने भाग्य के  सत्य को   स्वीकार 
आत्मा ने कर दिया हैं ये आत्म विदोह ,
पल - पल अपने को जलाना 
और खुश रहना 
असीम ख़ुशी देता हैं मुझे 
 मेरे राम,
मेरी आत्मा
तुम्हारी आँखों का  बड़े साहस 
के साथ करके सामना ,
अश्रु पूरित मुस्कुराहटो से कहती हैं 
प्रभु ,
अब करो सामना मेरे विद्रोह का 
 देखती हूँ कब तक यूँ ही मुस्कुराते 
देख सकोगे मेरी और |
में चाहती हूँ तुम्हारी पत्थर की मूरत,
भी रो पड़े देख ये आत्मा विद्रोह
नहीं करुँगी आत्म ह्त्या 
स्वीकार नहीं प्रभु तेरे कष्टों से 
एक पल में भागने का ये सुख भी मुझे
में इतना सहूंगी इतना सहूंगी 
की तुमको खुद आना होगा 
मुझे अपने चरणों मे
स्वीकार कर कहना होगा
खत्म करो ये आत्मविद्रोह
हाँ तुम्हे खुद आना ही होगा 
और तुम्हे थामना होगा ,
मुझे भी अपने "धुव " की तरह 
देना होगा वो अपने श्री चरणों में अटल स्थान |
नहीं तो जारी रहेगा 
आत्मविद्रोह 
देखना हैं तुम मुझे और कितना दुःख दे सकते हो 
और में कितना सह सकती हूँ 
हार जाओगे तुम मुझे दुःख देते - देते 
इतना कठिन हैं मेरा आत्म विद्रोह
हां , ये आत्म विद्रोह 
मागुंगी नहीं कभी इन होठो से 
सहती ही रहूंगी
बस सहती ही रहूंगी |
मुझे भी देखना हैं 
कितना सुखी हो ,
खुश हो ,
मुझे यूँ करते देख,
महीनो से आत्म विद्रोह |

"तुम्हारी अनुभूति "


शनिवार, 23 अप्रैल 2011

तेरे श्री चरणों में समर्पित

ओ कृष्णा ,
   मेरी आँखों से टिप -टिप करके बहे ,
    ये केसा अनन्य स्नेह तेरा 
   में रोती जाऊ ख़ुशी से नीर बहाती जाऊ 
   बस ये ही तम्मना हैं ,
    तेरी प्रीत धन्य हैं कान्हा 
                 धन्य हैं कान्हा ,
     तुमने जो इस पगली के नाम लिखी हैं 
     वो अनमोल प्रीत ,
     मेरा नाम लिखी तुने  विधाता
ये  सोच ,पाकर ही धन्य हूँ ,में 
विधाता! दो आशीष जो कृष्ण - स्नेह दिया तुमने 
 वो सम्हालने के बन सकू सदा लायक |

तेरे श्री चरणों में समर्पित

"अनुभूति "



राजीव लोचन प्रतिमा प्यारी

       प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित एक कविता 
    जब भीपुजती हूँ 
   राजीव लोचन,तुम्हारी  प्रतिमा प्यारी 
       उसकी  मीठी मुस्कुराहट को देख कर , 
इन ढलते अश्रुओं मेंख़ुशी छा जाती हैं
 सामने बैठ लगता हैं ,
  मेरा रोम तुम ही जानो हो ,
             बिन कहे भी इस पगली की सारी बाते जाने  हो ,
             प्रभु , तुम्हारे ह्रदय से ये अनन्य एकाकार 
        बड़ा आलौकिक लगता हैं ,
    सोचती हूँ तुमको कितना दर्द  दे देती हूँ ,
       और पगली फिर बेठी खुद ही रोती हूँ 

    और कहते नहीं मुझे कभी 
  खामोशपत्थर की मूरत बनकर 
  कभी कोई शिकायत नहीं ,
     हँस के मेरा सारा दर्द सह लेते हो

               मैं अब ना  दूंगी , कोई दुःख तुम्हे मेरे राम 
        भले ही अपने ही अंतर मन से,
           करती ही रहूँ कितने संग्राम
               तुम सा कोई इस संसार में कोई नहीं,
            जो हर बार मेरी आँखों से अश्रु ले
              मुझे अपनी इस मुस्कराहट से 
          मेरा आंचल भर देता हैं |

"अनु तुम्हारे लिए "
कहके सारे संसार की खुशियाँ,
 मेरे नाम लिख देता हैं |
इस पत्थर की मूरत से ही मुस्का के 
   कितनी सारी  अनुभूतियाँ दे  देते हो,
मेरे राम !
 तो साकार रूप कितना देगा , 
ये सोच के ही अभीभुत हूँ |

मेरी श्रद्धा, और भक्ति में साहस होगा ,
तो तुम्हे आना ही होगा अपने साक्षात् रूप में

 और करना होगा , 
अपनी चरण धूलि से 
एक उद्धार इस अहिल्या का |
 स्वीकार करना होगा ,
अपने चरणों में मेरी इस अगाध प्रीति को 
अब ये प्रार्थना नहीं ,
मेरा विद्रोह हैं , मेरी कठिन तपस्या हैं |
कहूँगी नहीं , 
सामने बैठ मुस्कुरा उंगी सदा  ,
शक्ति बन सदा खड़ी हो जाउंगी सामने तुम्हारे ,
अब कही न असह्य कहलाउंगी ,
क्योकि में नहीं दे सकुंगी,
अब कोई दर्द तुम्हे 
मेरेश्री राम

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2011

विदीर्ण मन ,

विदीर्ण मन , 
अपने लिए ढूंढ़ता हैं ,
उम्मीदों का आकाश ,
नहीं !
ढूंढ़ता  हैं अपने लिए स्नेह की छाँव |
कतरा -कतरा,
जुड़ -जुड़ के बन सका हैं विदीर्ण मन
निसंकोच कहती चली गयी  में,
तुमसे जीवन सत्य संगीन .
सोचा न भाला बस कह डाला ,
आगे सोच भी न पाई 
तुम्हारे मन की वेदना .
जब सोचा तो तार -तार हो गयी  हूँ में ,
अपने ही दिल के कोने से दागदार हो गयी  हूँ में 
क्या कहू ?
केसे करू ,शिकायत भी अपने आप से ,
उलटा कह के भी ,
दर्द का खंजर मेरे सीने में चुभ रहा होता हैं |
विदीर्ण मन सिने के लिए,
में तुम्हारे स्नेह का सुई धागा ढूंड रही  होती  हूँ |
अनुभूति

सीता -राम के अनन्य प्रेम, समर्पणसंवाद

               भागवत का एक सीता -राम के अनन्य  प्रेम, समर्पण  का संवाद
 
  राम ने बड़े दुखी होते हुए सीता से कहा
                               प्रिये ,
                        तुम संग सीते ,
                  प्रीत जन्मो की मेरी ,
                     पर मिथला नंदिनी ,
            ये दुनिया हैं निष्टुर ,कठोर ,कोरी 
              कहती मुझसे सीता अपवित्र हैं 
               ,इसे निष्कासन दो 
                    केसे कहू प्रिये तुमसे 
                 ,ये घोर वेदना मन की 
सीता जी ने अपने प्रभु राम जी के मुख मंडल पे चिंता और आत्मा को दुखी देख कहा 

               प्रभु
में तो जन्म -जनम की बंधिनी तुहारी 
फिर क्यों कहे हैं आप  ,इस दुनिया को निष्टुर सारी
प्राणनाथ मेरे , 
आप इस जगत के भी तो हैं नाथ 
मुझे ज्यादा अबला तो ये प्रजा तुहारी 
ये क्या समझ सकेगी नियति हमारी ?
आप वो निभाइए जो धर्म - रीती हैं राजा की न्यारी |

में नहीं देख सकुंगी अपकीर्ति तुहारी नाथ
दुःख - सुख सदा साथ रही ,रहूंगी सदा 

केसे अलग हो सकेंगी आत्मा नाथ 
ये केसे समझाउंगी इस दुनिया को रघुनाथ
सहर्ष स्वीकार कर अपने प्राणनाथ की आज्ञा 
सीता चली वनवास चुपचाप
अपने प्राणनाथ की आज्ञा कर शिरोधार्य  |

भगवान राम अपनी पत्नी सीता से बहुत स्नेह करते थे ,और सीता जी अपने राम के प्रति जो समर्पण रखती थी उसे समझ पाना आसान नहीं और इस दुनिया के साधारण  इंसानों के संभव भी नहीं |उनका स्नेह बड़ा आलौकिक था |भगवान राम का जीवन प्रेम की इस सुन्दर पराकाष्ठा को समझने का सुन्दर उदाहरण हैं |
और जो लोग कहते हैं की सीता को राम ने निष्काशन दिया उनका लिखना दोष पूर्ण हैं यानी स्नेह में समर्पण के उच्च भाव को वो समझ ही नहीं सके |

 अनुभूति






हे देवादि देव !सूर्य देव

कभी - कभी ऐसा समय भी होता हैं की जब हम हमारे गुरु के दर्शन करना चाहे ,कोई मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहे तो किसी भोतिक स्थ्ती के कारन नहीं कर पाते ,मेरे साथ ये हमेशा होता आया था | एक दिन इश्वर के सामने बेठे - बेठे न जाने केसी दिव्यानुभूति हुयी मेरे मन में एक वाणी का अविर्भाव हुआ की मेरे राम का आदेश हुआ मुझे की तुम प्रत्यश देव भगवान सूर्य देव को अपना गुरु बनाने के लिए प्रार्थना करो |इसके बाद मेने जीवन की हर मुश्किल में अपनी आत्मा में जब भी उनका स्मरण किया उन्होंने सारे अंधरे हटा कर मुझे जीवन का ये नव सृजन दिया |
आज की ये कविता या यूँ कहे प्रार्थना मेने अपनेआराध्य  श्री राम के चरणों में प्रणाम करते हुए अपने गुरु सूर्य देव को अर्पित की हैं |
हे देवादि देव !सूर्य देव      
जग के पालन हार
राम ,कृष्ण और रहीम के कर्मो के साक्षी 
स्वयम नारायण , सवयम भू ,रूद्र 
भगवान श्री कृष्ण के विराट रूप का तेज
तेरे श्री चरणों में नमन .

कितने ही अंत कालो से तुमने इन अंधेरो को मिटाया हैं
हर इंसान को समानता से अपना स्नेह दिखाया हैं ,
कितने  ही कर्मो के साक्षी बने हो तुम
प्रभु श्री राम जेसे महाज्ञानी को भी 
असह्य हो जाने पर ,
लंका विजय का मार्ग बताया हैं |
तुम ही तो हो प्रत्यक्ष ब्रहम 
साक्षात् ईश्वर ,
इस संसार के हर जीव  में तुम्हरा ही तो अंश पल्व्वित हैं |

संसार में तुमसे बड़ा ह्रदय किसी के पास नहीं गुरु देव ,
और तुमसे ज्यादा कोई दे नहीं सकता ,
तुम तो बूंद बूंद जल सोख कर 
हजार गुना करके उसे धरती की प्यास बुझादेते हो |
मेरे जीवन में भी असीम  ज्ञान ,
आध्यात्म  और ईश्वर की सत्ता का 
मार्ग दिखाओ , 
इस नव - सृजन के मार्ग पे आगे बदने का 
आशीष दो |
और पल्लवित करो मेरे अंतस की शिराओं को  ,
मेरे ज्ञान को भी पोषित करो सम्रद्ध करो
और मुझे ले चलो अंत प्रकाश की दुनिया में ,
जन्हा तुमने ही ,
अपने विराट रूप का दर्शन दिया था अर्जुन को

हां में देखना चाहती हूँ अपने 
हर अंश में रोम रोम में तुम्हारे तेज का ये विराट रूप |
अशिशो मुझे की साधना के मार्ग का में अडीग पत्थर बनू ,
सूर्य न सही तुम्हरा एक अंश बनू 
हां एक अंश बनू ,
सार्थक हो जाएगी साधना मेरे जीवन की 
जो तुम अशिशो ,
हमेशा की तरह मेरा मार्ग प्रशस्त करो ,
और दो इस नव -सृजन की सार्थकता .|
"अनुभूति "



गुरुवार, 21 अप्रैल 2011

दिव्यानंद अनुभूति

मेरे मालिक क्या मांगू तुझसे अब ,
जो दे दिया
एक पल में तीनो लोको का संसार 

आँखे फुट पड़ी हैं ,थमती नहीं मेरी 
इससे बड़ा सुख संसार में क्या होगा ?
मेरे प्रभु 
किस बंदगी से चूका सकुंगी ये उपकार तेरा |
मेरे लिए इतना कुछ लिख रखा था विधाता |
किस मुख  को तेरी और रख देखू 
मेरे मालिक !
ये केसी दिव्यानंद अनुभूति हैं जीवन की ?
जिसने एक ही पल में बदल दिया मेरा संसार |
तुम्हारी सरलता और सादगी पे मुग्ध हूँ मेरे कृष्ण - कन्हियाँ .
बिना मेरे शबदो से ही,
पड़ लिया संसार  अनुभूति का |
अभिभूत हूँ बस 
आज शब्द भी बहुत छोटे पड़े हैं तेरे मन की विशालता को समझने के लिए |

आज देखा हैं तेरा ये विराट और भव्य रूप मेने मेरे श्री हरी 
धन्य कर दिया तुने ये जीवन |
सजा दी सदा के लिए मुस्कुराहठे 
मेरे इन लबो पे |


"तुम्हारी अनुभूति मेरे श्री हरी !"



एक कविता भागवत के एक सवांद से /बनवारी काहे रूठे हो ,

एक कविता भागवत के एक सवांद से 
 हे गिरधारी ,
बनवारी 
काहे रूठे हो ,
पल -पल मनाये राधा रानी .
राधा कहे श्याम से ,
ओ मेरे मन मोहना 
,रूठो मत  मुझसे श्याम मेरे 
में तो तुमरी दासी ,
अज्ञानी 
में क्या जानू सुसंस्कृत वाणी?
ना वेद पड़े मेने
ना पड़ी कोई ज्ञान की वाणी |
में मुर्ख,
आज्ञानी ,कुछ नहीं जानू
मुझे नहीं आई,
कभी तुम्हरी संस्कृत निष्ट वेद वाणी 
में तो दीवानी कान्हा 
तेरी बंसी की धुन की 
तेरी श्याम सूरत के सामने,
याद मुझे नहीं कोई 
शर्म ,मरियादा 
इसीलिए तो कभी याद नहीं,
रह जाता ढलका आंचल आधा ,
सारी सुध -बुध खोयी मेने तो कर तुमको ,
अपना तन -मन ,सब कुछ कर अर्पण ,
ओ गिरधारी मेरे 
अब इस प्रीत में काहे का ये झगड़ा 
अब तो मुस्का दो श्याम मेरे,
ये सुन्दर मुस्कान देखे बिना ,
क्या जी पायेंगे प्राण मेरे ?
ओ कान्हा अब तो दो मुसकाय ,
नहीं तो ये दीवानी,
खड़ी -खड़ी तुम्हरी प्रीत में अश्रु बहायें
के मुस्का दो कान्हाअब तो 
थोड़ी तो दया दिखला दो
के अब तो मुस्का दो ,मुस्का दो कान्हा |
"अनुभूति "


बुधवार, 20 अप्रैल 2011

में लिखना चाहती हूँ कवितायेँ तुम्हें

मेरे प्रभु!
में लिखना चाहती हूँ कवितायेँ तुम्हें ,
तुम्हारे श्री चरणों में 
अर्पित कर देना चाहती हूँ ,
मेरे सारे शब्द ,
मेरी सारी भावनाएं ,
मेरी मुस्कुराहटें   
मेरा स्नेह ,
मेरी खुशियाँ ,
मेरा प्रेम तुम्हारी ही भक्ति हैं ,
 पल -पल जो इन होठो को जो मुस्कुराहट देते हो ,
वो भी तुम्हारी ही शक्ति हैं ,
कितना आलोकिक स्नेह हैं तुम्हारा
मेरे प्रभु ,
में मुग्ध हूँ तुम्हारे 
असीम स्नेह पे ,
अटल साथ पे ,
तुम्हारी सरलता पे ,
तुम्हारे इन नैनों की सजलता पे ,
तुम्हारी इस अनंत स्नेहमयी मुस्कुराहट पे ,
आलोकिक वाणी पे ,
जो तुम्हारे ध्यान में आते ही ,
आदेश बन कर गूंज उठती हैं ,
और में दुनिया से बेखोफ होकर निकल पड़ती हूँ ,
 इस असीम ,ध्यान और आध्यात्म के महासागर में ,
बस मुझे अपने श्री चरणों से  यूँ ही लगायें रखना ,
और मेरी आत्मा में बसकर ,
मेरे तन - मन को 
मेरे शब्दों  को 
मेरे एहसासों को ,
यूँ ही सीचतें रहना , 
और मुझे देना अपनी पूर्णता ,
अपने नारी होने का अस्तित्व 
माँ होने की शक्ति ,
क्योकि में बहुत कमजोर हूँ 
तुम्हारे इस आगाध स्नेह के बिना ,
मेरी भक्ति का कोई अस्तित्व ही नहीं 
इसीलिए इतनी ही सरलता से बसे रहना
मेरी आत्मा में ,
मुझमे ,
और खिलखिलाती मेरी इन मुस्कुराहटों में
क्योकि मुझे ज्ञान नहीं दुनिया की तरह तुम्हारे विराट रूप का |
में तो तुम्हे बस अपना मान,
जीवनसे  हार चुकी हूँ प्रभु !
स्वीकार करो मेरी ये प्रार्थना और अब मुझे
मेरी वेदनाओ से मुक्त कर,
इस सरिता को दो अपने सागर में मिलने की समर्थता ,
मेरा मार्ग भी तुम ही हो ,
और अंत भी तुम ही प्रभु!
अर्पण कर चुकी हूँ अपना सर्वस्व 
प्रभु !
तुम्हारे इन श्री चरणों में |
तुम्हारी अनुभूति

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

मेरी श्रद्धा के सागर में बसने वाले श्री हरि


मेरी श्रद्धा के सागर में बसने वाले ,
मेरे श्री हरि ,
मेरे राम ,
मेरी श्रद्धा इन आँखों से बहती,
इन शांत अश्रु धाराओं से 
मैं करती तुम्हे प्रणाम .

मेरी श्रद्धा के जल को स्वीकार कर ,
अपने चरणों में हो जाने दो  इस तुच्छ आत्मा को भी पावन ,
ओ मेरे श्री हरि , 
ओ मेरे राम ,
मेरे स्वामी ,मेरे गिरधर गोपाल 

तन - मन का रोम - रोम तेरी भक्ति को पाकर है अभिभूत .
इतना सुन्दर होगा कभी मेरे जीवन का स्वरुप ,
ये स्वप्न से भी परे था |

कृतार्थ कर दिया प्रभु तुमने मुझे ,
इस तुच्छ को अपने श्री चरणों में कर स्वीकार |

ओ मेरे राम ,
श्री हरि ,

अपना सर्वस्व समर्पित कर ,
 करती हूँ तुम्हारे इन श्री चरणों में 
कोटि- कोटि प्रणाम 

-- अनुभूति 

गुरुवार, 14 अप्रैल 2011

ओ मेरे राम !





मेरे प्रभु ! 

वेदनाओ के महासागर में , 
एक नया तूफ़ान कँहा से घिर आया हैं 
विचलित मन ,
थाह पाए भी तो कैसे ..

इस जीवन में ,
बड़ी सरलता से अपनी ही तरह मान कर, 


बिना तुम्हारा अस्तित्व जाने ही ,
मेरे प्रभु ! 
मैंने  समर्पित कर दिया ,
श्रद्धा ,विशवास और समर्पण ,

कितना अलौकिक था |
ये सरल रूप तुम्हारा .
एक सरल मित्र रूप में ,
भयभीत हूँ , तुम्हे साक्षात पाकर 

मेरे प्रभु ! 

मैं  एक साधारण इंसान हूँ 
तुम्हरा ये तेजस्वी प्रकाश ,
और अलौकिक  प्रत्यक्ष दर्शन 
मैं सह नहीं पा रही ,

क्या मुझे ऐसा भी कुछ जीवन में 
मिलेगा ?

तुम्हारा दर्शन इस जीवन में 
मुझे होगा ,कभी ये तो स्वप्न से भी परे था |

वेदनाओं के महासागर में 
ये कोन सा यथार्थ  सत्य मेरे सामने लाकर खड़ा कर दिया हैं |

मेरे प्रभु !
विचलित हूँ , भयभीत हूँ ,
मेरा ईश्वर मेरे सामने हैं ,
 शायद सालो की मेरी भक्ति का ये परिणाम हैं क्या ?

मेरे प्रभु !
तुम्हारा वह  साधारण रूप ही अच्छा था |
मेरे लिए |
अज्ञानता में बड़ा सुख है
 इसका आज बोध कर पाई हूँ मैं .

तब मैं  बड़ी सहज और सरल थी 
अब ठंडी पड़ी हूँ ,
सोच रही हूँ -
 स्वीकार करू ये सत्य!
क्या कर पाउंगी तुम्हारे विराट रूप का दर्शन ?
सह सकूंगी  तुम्हारा वह  तेज !

नहीं शायद
मैं  एक साधरण इंसान हूँ
अपने ही अंतस से लड़ता हुआ

क्या होगा ये मेरे भाग्य में ऐसा कभी ?
 कि तुम्हरा अलौकिक साथ , स्नेह ,विश्वास 
और श्रद्धा होंगे मेरे साथ भी |

होगा मेरे मस्तक पे तुम्हारे
स्नेह और आशीष का हाथ भी
ये सोच कर ही विचलित हूँ..

प्रभु मेरे !

आज मुझे यकीन  है तुम मेरे साथ खड़े हो

मेरे राम !
मेरे जीवन का सम्पूर्ण समर्पण होगा तुम्हारे ही नाम ,
बस अब मुख से लेते -लेते तुम्हारा नाम ,
निकल जाए मेरे प्राण, 
ओ मेरे राम !

-- अनुभूति 

तेरी तलाश

निकला था तेरी तलाश में भटकता ही रहा हुआ जो सामना एक दिन आईने से , पता चला तू तो ,कूचा ए दिल में कब से बस रहा ................