बुधवार, 18 मई 2011

सार्थक नव -सृजन

सार्थक नव -सृजन 


मेरे राम !
मेरी आत्मा
मेरी रूह के रोम -रोम में,
बसने वाले मेरा राम !
तेरी भक्ति , तेरे नाम और तेरे आशीष से ,
रोशन होने लगी हैं मेरी राहें |
तन्हा हूँ पर फिर भी कभी तन्हा नहीं ,
हर कदम जब भी देखा हैं मुड़ के मेरे राम !
आप ने दिया हैं अपनी आत्मा से मेरा साथ ,
में दम नहीं तोड़ने वाली इन घुटनों में ,
मेरे इस नव सृजन को ,
नहीं होने देने चाहती में नष्ट
हर कदम जुटी हूँ इन अंधेरों लड़ने में ,
रण में लड़ने वाले ही जीता करते हैं |
में तो डरते -डरते भूल ही गयी थी,
अपने आप का अर्थ |
जीने लगी हूँ अपने लिए
होने लगी हूँ स्वार्थी |
हर सपना मुझे याद हैं ,
मेरी आँखों में निरंतर
अनवरत बहता रहता हैं वो जीवन बनकर
राम नाम की ओषधी लेकर लड़ने लगी हूँ
इस जीवन की इस असुरक्षा के खिलाफ
ये राम नाम की चिड़ियाँ
डाली -डाली खोज रही
अपना रास्ता ,अपना लक्ष्य |
कोशिश करने वाले की हार नहीं होती |
रामायणऔर भागवत दूर पड़े हैं
बाकी हैं भागवत का अंतिम चरण अभी
वो चरण ही देगा मेरी आत्मा को नया मार्ग |
"अनुभूति " 

सपनों का अमलतास



 सपनों  का अमलतास
इतनी खुबसूरत भोर नहीं देखी मैने,
नहीं किया था ,कभी ऐसा प्रकृति दर्शन
सजी हुयी थी ,खिले अमलतासो से मेरी राहें ,
लगता हैं सारे ख्वाब ,मेरी राहों में सजे पड़े हैं|
कभी झाँका ही नहीं तुमने,
इस खुबसूरत कायनात को इतनी अल सवेरे ,
भागना नहीं चाहती जिन्दगी में तुझसे ,
तेरी हरख़ुशी ,हर गम को झूम के गले लगाना चाहती हूँ में |
आज मेने बरसो बाद सच में सजा देखा हैं अमलतास
मेरे जीवन के पहले अधूरे  ख्वाब की तरह ,
उतना ही मासूम और खुबसूरत , 
हर साल ,सजता रहेगा अमलतास
और साल दर साल यूँही
अपने रक्त बिंदु की तरह ,विशवास
और गहरा किये करती रहूंगी
अपने वचन के पुरे होने का इन्तजार |
हां , एक दिन मेरे मरने से पहले तो सजेगा,
मेरे अधूरे  सपनों का अमलतास  भी ,
जोड़ दिया हैंजीवन को मेने आज से योग से भी
प्रभु तुमारी भक्ति और योग
मेरे अमलतास के सजने का शुभ संकेत हैं |


"आप के श्री चरणों में आप की अनुभूति "

मंगलवार, 17 मई 2011

Tumse Ho Jori - Rishi Nitya Pragya

तुमसे ओ जोड़ी ,तुमसे ओ जोड़ी ,तुमसे ओ जोड़ी 
साँची  प्रीत तुमसे जोड़ी ,
तुमसे ओ जोड़ी ,और संग तोड़ी  !
एक अद्भुत भजन मेरे कन्हा  का 
मेरे जीवन का पसंदीदा भजन 
अनुभूति 


जिन्दगी तेरे लिए !





दुनिया की भीड़  में जब में आती हूँ
.देखती हूँ कितने सारे सपने हैं सबके ,
 शिकायते हैं और न जाने ,
कितने ही ऐसे ख्वाब हैं,
जिनके पुरे होने का इन्तजार हैं उन्हें |
मेरे पास कहने को कुछ नहीं ,
किसी से शिकायत नहीं ,
कोई सपना नहीं चाहत भी नहीं
क्यों खामोश हूँ इस भीड़ में भी में ?
सोचती हूँ ज़िंदा क्यों हूँ ?
कुछ भी तो ऐसा नहीं
जिसे देख पाने की
मिल पाने की कोई उम्मीद भी बाकी हो
,फिर क्यों ढोएँ जा रही हूँ
इस बेजान जिस्म को
हार तो चुकी हूँ तेरी कायनात के आगे राम जी
घुटने टेक चुकी हूँ सब के आगे
स्वीकार कर चुकी हूँ वो सब कुछ जिसके लिए में  दोषी हूँ
और वो भी जिसके लिए कभी दोषी नहीं थी |
मान चुकी हूँ
में कमजोर हूँ दुनिया तेरे आगे
अब नहीं और लड़ सकुंगी में
"अनुभूति "

गिरवी पड़ी हैं,यादे भी


केसी खमोशी है चारो तरफ !
नींदे सुनी हैं! बाते खामोश  हैं !
सब तरफ की ,
ये ख़ामोशी  मेरी जान लेती हैं ,
मेरी   मेरे वचनों की तरह ,
जीने के सारे साहरे ,
  एक पल में यूँ ही छुट जायंगे  मुझसे सोचा नहीं था ,
   मेरे राम  जी !
मेरे ही साथ इतने.
 कठोर  भी हो सकते हैं |
 किसी से कह नहीं सकती
 अपनी इस ख़ामोशी को
की मेरे सारे एहसास
कल्पनाएँ भी गिरवी  हैं |
सब कुछ शून्य पडा हैं|
 दिल करता हैं वीराने में जाऊ ,
और जोर से अपनी आत्मा के द्वार खोल के रो लू
एक बार ही सही इतना रो लू की सारे आंसू सुख जाएँ |
सुख जाएँ आँखे की ये कभीअब सपनों की  छाया से भी डरे |
बहुत तकलीफ  होतीथी हर बार जब कोई सपना टूटा करता था |
लेकिन सपने दिखाने वाला,
 जब सपना छीन  ले,
 तो दर्द नहीं सिर्फ एक तीखी पीड़बची रह जाती हैं,
 हमेशा के लिए बस जैसे  पल -पल कोई ज़िंदा मुझे काट रहा हो |
आज तक समझ ही पायी गुनाह  क्या था मेरा ?
"अनुभूति "

वचनों का विशवास ,

  मन खिला हैं बसंती फूलों से
  तेरा विशवास मिलाहैं प्रभु मुझे ,
  जिन्दगी की आहट से ,
  मेरा ईश्वर ,
  मेरे राम! मेरी साँसों में हैं|
  वचनों का विशवास ,
  जिवंत हैं मुझमे और वचनों को निभाने की अटूट आस्था भी,
  मेरे राम बिलकुल आप ही की तरह |
  वचनों की डोर ही तो अब
  तपस्या रह गयी हैं जीवन की
  जो कुछ भी दिया हैं 
  अद्भुत दिया हैं
  आत्मा को प्रभु !
  संसार की हर बात मिथ्या हो सकती हैं 
  लेकिन मेरे  राम का नाम,और मेरे मस्तक का ये रक्त बिंदु
  कभी नहीं हो सकता |
  मेरे राम के हर शब्द में  झलकता हैं
  आत्मा का सच!
  मेरा अक्ष्णु विशवास,
  तो टूटा ही नहीं कभी वो तो सदा बंधा हैं,
  मेरी सांसो के साथ |
वो टूट जाता तो ?
  क्या करना हैं मिथ्या भ्रमों में जीकर 
  सब कुछ तो निराकार होकर मुझमे बसा हैं |
   "  अनुभूति "

 अपने राम जी की चिड़ियाँ 

सोमवार, 16 मई 2011

चाँदनी


आज रात,
का वो चाँद,
घंटो खिड़की से,
मुझे झाकता ही रहा .
घंटो उससे बाते करने वाली 
राम जी की चिड़ियाँ 
आज खामोश थी | 
 खामोशा सा पंखा मुझे देखा ही रहा 
आज वो भी स्तब्ध था ,
आज चाँद की
चाँदनी बूंदें बन
टिप-टिप गिर  ,
तकिया भिगो रही थी| 
आज कोई झगड़ा ,
स्नेह ,शिकायत ,
कोई आत्मआनंद अनुभूति ,
मिलो तक नहीं थी |
सब कुछ खामोश  पडा था,
नीरव मन की तरह 
बस कही किसी कोने से,
टूटा हुआ विशवास
चाँदनी के साथ ,
आँखों सेबूंद -बूंद बहा  जा रहा था |
एक तीखी सी चुभन,
आत्मा को भेद रही थी 
आज राम जी चिड़ियाँ और चाँद 
एक दुसरे को घंटो देखते रहे |
आज सब कुछ स्तब्ध था ,
मिलो तक ख़ामोशी थी |
हमेशा की तरह 
सब कुछ सर झुकाकर ,
एक वचन के लिए ,
तुमने मान ही तो लिया था |
आज चाँद घंटो मुझे,
खिड़की से देखता ही रहा
और उसकी चांदनी एक तीखे से दर्द के साथ 
तकिया भिगोती रही |
घंटो बाते करने वाली राम जी की,
चिड़ियाँ आज खामोश थी |
राम जी केसा इन्साफ हैं तेरी दुनिया का !
अनुभूति

रविवार, 15 मई 2011

एक बार स्वार्थी बन जियो तुम !


कब मिलेगी  मुक्ति ?
तुम्हे पुरुष की वासनाओ से!
कब बाहर आकर देख सकोगी तुम 
आखिर कब तक तुम सहती ही रहोगी ,
कब तक इन्तजार करती रहोगी 
कभी तो एक दिन करना होगा सामना तुम्हे 
इस दुनिया का ,इस भीड़ का 
एक दिन तो तुम्हे करनी होगी 
इस संघर्ष की शुरुवात न ,
न की तुमने वासनाएं पूरी ,
तो कोई नहीं ढोयेगा  ये तन 
समझती क्यों नहीं ?
इस दुनिया में बदले में ही,
कुछ मिलने का रिवाज हैं
तुम्हारी आत्मा का कोई पर्याय नहीं यंहा
तुम लाख छलनी हो ,
तुम्हारा जिस्म जरुरी हैं ,
तुम्हारी सेवा के बदले 
पाल तो रहा हैं वो पुरुष तुम्हे
अब जिस दिन मन भर गया तुमसे
वो ले आयेगा एक खुबसूरत जिस्म
और एक बच्चे पैदा करने की मशीन 
ढो सकोगी ,ये सब साथ -साथ 
ये तुम्हारी दुनिया नहीं 
तुम तो शक्ति हो , अपने अंतस में झांको 
और देखो कितना कुछ छिपा पडा हैं यंहा
सामना करो खुद का ,
एक बार स्वार्थी बन जियो तुम
हां अपने लिए !
"अनुभूति "



ये ही तो शक्ति हैं |

हमेशा की ये रीत रही हैं 
हर फैसला ,
पुरुष ही करता आया हैं ,
और एक नारी,
उसे सदा स्वीकारती ही आई हैं 
कभी कोई खिलाफत नहीं,
मौन सर को झुकाकर ,
सब सह लेना 
ये ही तो शक्ति हैं |
पुरुष कँहा कभी
स्वीकार कर सका हैं,
अपने स्नेह को भी खुल के
कितना भी बड़ा कोई पुरुष क्यों न हो
वो सदा भागता ही रहा हैं
अपनी स्नेह स्वीकारोक्ति से
फिर भी एक नारी नहीं छोड़ सकती हैं सदा 
अपनी आत्मा से उसका साथ 
क्योकि वो कायर नहीं
सदा शक्ति बन पुरुष के आगे खड़ी हो देती हैं
उसका साथ |
सदियों से ये ही परिभाषा सुनती आई हूँ 
चाहे सीता हो या राधा 
हँस के मिटने का नाम ही शक्ति हैं 
नारी  कमजोर नहीं तुम्हारी तरह पुरुष
जो एक वचन दे ,छोड़ जाएँ 
तुम्हरा साथ
 जब सात जन्मो के लिए ,
एक जनम में ही वचन दे सकती हैं
तो क्या एक वचन के लिए 
एक जनम भी नहीं निभा सकती
क्या समझते आये हो ?
पुरुष तुम उसे !
हाड - मांस का एक खिलोना 
जिसके मन के द्वार जब चाहे खुलवा लिए ,
जब चाहा तन खोल दिया 
जब चाह आत्मा बिंध दी 
मत समझो इतना भी कमजोर
जिस दिन शक्ति अपने रूप में आई 
तुम कर न सकोगे अपना सामना खुद
ये तुम्हारी आत्मा भी जानती हैं  ओ पुरुष !
इसीलिए ही शायद शिव को शक्ति का क्रोध शांत  करने
लेटना पडा था उसी शक्ति के कदमो में|

अनुभूति

तेरे नाम का विष प्याला

ओ कान्हा , 
कृतार्थ कर दिया आप ने ,
स्वीकार मेरी भक्ति की अपने चरणों में ,
मुझे आज ये विष प्याला,
तेरे नाम मिला हैं ,तेरे नाम का विष प्याला
मुस्कुरा के में पी जाऊं,
ये जो सम्मान मिला हैं ,
कभी कंहा इनकार किया हैं तेरी किसी बात से कान्हा !
तेरे चरणों में शीश झुका के सब स्वीकार किया हैं
तेरी मीरा  का निष्काशन भी इसके बाद  हुआ था 
जीवन में भक्ति का अब तो मार्ग खुला हैं,
जो सबसे प्यारा होए तो उसे छोड़ दीजो 
सबसे बड़ा त्याग ये कर दीजो
एक बंधन था मोह का जो आत्मा से बंधा  था
वो आज छुट गया अब तो उजाला ही उजाला हैं
कोई भ्रम नहीं सामने एक जीव से मोह था
वो अभी छुटा पडा हैं 
पर परायों ने अपना होकर ये काम किया हैं
वो तो जानते ही नहीं उन्होंने मेरे मार्ग आसान किया हैं
नतमस्तक हूँ उनके आगे जिन्होंने ये काम किया हैं
सच खुशियाँ देने आये थे , दे गए उन्हें पता भी नहीं हैं
मेरे आँचल को भर
उन्होंने अपनी सहानुभूति में जो काम किया हैं
अद्भुत ,अनुपम सौगात के लिए धन्य हूँ प्रभु !
ये भी जीवन  नया रूप दिया हैं
में जानू विष भी आप अमृत भी आप
आदि भी आप अनंत भी आप
कब कोनसा रूप धर मार्ग दिखोगे ?
कब आओगे ?कब  चले जाओगे ?
तेरी ही माया  हैं मेरी श्री हरी !
मेरे नारायण !
अभिभूत हूँ तेरी कृपा  पाके 
मेरे गिरिधर! 
मेरे गोपाल !
पग -पग थाम जटिल समय आप ने ही मृत्यु
से थाम जीवन का मार्ग दिया था
आज जीवन को नया सोभाग्य और पवित्रता
का सम्मान दिया हैं ,
मेने अपना जीवन कान्हा नाम अर्पण किया हैं 
जिसका हैं वो जाने अब
मेरे सोचने, कहने ,करने का
क्या काम लिखा हैं |
शब्द दिए आप ने मांगे भी आपने प्रभु !
तेरा तुझको अर्पण !
मेरे जगदीश्वर! आप ने इस तुच्छ पे,
ये कृपा कर इस जीवन को पवित्र धाम किया हैं |
इस लोक से उस लोक सदा आशिशोगे
इससे बड़ा क्या सुख सामान पाऊं में
बिन मांगे सब दिया हैं |
धन्य हूँ !
में जगदीश्वर !
मेरे कान्हा !
बस हर पग दे ठोकर , 
हर पग अन्दर से थाम मुझे बदाएं चलना
बाकी हैं अभी बहुत जीवन के काम ,
चुकाने रह गए हैं कितने अहसान
प्रभु ! 
मिटा के तेरी भक्ति में चुका सकू  सभी
अहसान , सहानुभूति ये और वरदान दीजो |
इस पगली की भक्ति मेरे कान्हा  सदा स्वीकार कीजो |
"तेरी बावरी अनुभूति कान्हा "
 मेने अपने जीवन में अपनी हर सांस से स्नेह अपने आराध्य श्रीराम,श्रीकृष्ण , श्रीहरी को किया हैं मेरी आत्मा का रोम -रोम मेरा हर शब्द किसी इंसान के नहीं उस जगदीश्वर के प्रति समर्पित हैं |




कृष्ण -प्रेम,



मेरे कान्हा 
प्रियतम का मन अधीर ,
तन - मन व्याकुल 
 प्रथम मिलन का
ये आलिंगन  केसा होगा? सोच
धड़क उठे राधा दीवानी मूंदे नयन
उत व्याकुल श्याम कहे न मन की पीड
स्नेह झलके आँखों से ,
कोई कहे न मन की पीर 
एक मन जाने दूजे मन की थाह 
केसे कह दे सब आके करीब ?
मर जायेगीं राधा , शर्म से
जो कान्हा तुमने उठा लिया ,
ये घुंघट इस चाँद से
रह  न सकोगे , 
सह न सकोगे
इस चांदनी की ये पीर ,
अधरों से अधरों को मिल 
मिट जाने दो अब ये जन्मो की पीड|
अनुभूति

मेरी हर कविता मेरे भगवान श्री कृष्ण और और उनकी राधिका के चरणों में समर्पित हैं |



तेरी तलाश

निकला था तेरी तलाश में भटकता ही रहा हुआ जो सामना एक दिन आईने से , पता चला तू तो ,कूचा ए दिल में कब से बस रहा ................